पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार ने माताओं, बहनों और बेटियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया। इसके तहत 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी
जौनपुर कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, एआरएम रोडवेज स्नेहलता समेत उपस्थित मातृशक्ति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया आधार या निर्वाचन कार्ड दिखाकर मिलेगा लाभ
रक्षाबंधन के दौरान महिलाएं आधार कार्ड अथवा निर्वाचन कार्ड दिखाकर निःशुल्क बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह छह बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक उपलब्ध रहेगी।60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त सफर लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।ज्योग्राफिक मैप्स और जीपीएस गाइड एक्सप्लोर करना जिलाधिकारी ने बताया कि यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को धार्मिक, पारिवारिक और पर्यटन स्थलों तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम में मौजूद माताओं, बहनों और बेटियों ने निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को वस्त्र एवं मिष्ठान भी वितरित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रीती श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, परियोजना निदेशक/डीसी एनआरएलएम जितेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण यादव समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।