संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 02.09.2023 को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर धानापुर मोड़ के पास से मु0अ0स0 0088/2023 धारा 498ए/313/323/504/506 भा0द0वि0 व 3/4 दहेज अधिनियम थाना राजातालाब से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अजीत कुमार पुत्र अर्जुन राम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी बखरियाँ थाना लोहता जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री रविकान्त चौहान चौकी प्रभारी जक्खिनी,हे0कां0 बृजभूषण यादव थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।