UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना जंसा पुलिस द्वारा रास्ता भटककर जंसा चौराहे पर पहुंचे 65 वर्षीय बुजुर्ग को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

Updated on: 31 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद यति

वाराणसी थाना जंसा पुलिस को जरिये पीआरवी सूचना प्राप्त हुई कि एक बुजुर्ग व्यक्ति जंसा चौराहे पर भटककर टहल रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी कस्बा जंसा उ0नि0 मयंक सिंह मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा उक्त व्यक्ति को सकुशल थाना जंसा लाया गया।

पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम भगवान दया यादव पुत्र शिव प्रसाद यादव, निवासी ग्राम पिपरौल, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 65 वर्ष बताया। उनके द्वारा बताया गया कि वह जौनपुर से वाराणसी घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने आए थे। दाह संस्कार के बाद वापस जाते समय वह रास्ता भटक गए और भटकते हुए जंसा चौराहे पर पहुंच गए। उनके पास मोबाइल फोन नहीं था तथा उन्हें अपने परिजनों का मोबाइल नम्बर भी ज्ञात नहीं था।

थाना जंसा पुलिस द्वारा सी-प्लान ऐप के माध्यम से उनके परिजनों की जानकारी प्राप्त कर संपर्क किया गया। तत्पश्चात उनके भांजे प्रियांशु यादव पुत्र राजेश यादव, निवासी ग्राम पिपरौल, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर को थाना जंसा बुलाकर भगवान दया यादव को सकुशल उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया।

भगवान दया यादव पुत्र शिव प्रसाद यादव, निवासी ग्राम पिपरौल, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 65 वर्ष।उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी. उ0नि0 मयंक सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा जंसा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी का0 भानू प्रताप शुक्ला, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News