UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हॉट-स्पॉट क्षेत्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टीम द्वारा चलाया गया चेंकिंग अभियान

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। बिजली विभाग ने हॉट-स्पॉट क्षेत्र पर लाइन लॉस फीडर 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र पलहीपट्टी के 11 के०वी० राजापुर फीडर,ग्राम- राजापुर,11

देवी० भगवतीधाम फीडर के ग्राम पियरी तथा 11 के0वी0सुतबलपुर फीडर के ग्राम-भूसौला में 136 घरों की चेकिंग की गयी जिसमें बकाये पर 22 विद्युत संयोजनों को अस्थायी रूप से विच्छेदित किया गया और विद्युत संयोजनों का विद्युत भार अधिक पाये जाने पर 30 किलोवाट लोड बढ़ाया गया। इस अभियान में अधिशाषी अभियंता भारत भूषण राय समेत उपखण्ड अधिकारी विक्रांत कुमार,इं० अमित कुमार श्रीवास्तव एवं उप खंड अधिकारी श्रीपति तिवारी,जे०ई राम अवतार,जे0ई0दीपू,जे०ई०-पंकज चौहान एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। करीब धनराशि रूपये 4.5 लाख कीबकाया वसूली हुई।बिजली विभाग के अभियान से बिजली चोरों और अनियमितता करने वालें व्यक्तियों में हड़कम्प की स्थिति बनी रही।बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता भारत भूषण राय ने बताया कि आज हॉट-स्पॉट क्षेत्र पर लाइन लॉस फीडरों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों को चेंकिंग में लगाया गया था। चेकिंग में वह खुद भी शामिल रहे साथ में विजिलेंस की टीम भी मौजूद रही। आगे भी प्रतिदिन मॉर्निंग रेड एवं मेगा ड्राइव अभियान चलाकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर शिकंजा कसा जाएगा उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि विच्छेदन तिथि के अंदर बकाया बिजली बिल जमा करवाए एवं बिजली छोरी न करें।उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान चलता रहेगा एवं खण्ड में 1 सप्ताह मे चयनित 1फीडर पर चेकिंग पूर्ण करकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने आगे बताया की 10 हजार रूपये से अधिक बकायेदारों के विद्युत विच्छेन कर शिकंजा कसा जाएगा।उन्होंने आगे बताया की 10 हजार रूपये से अधिक बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन कर शिकंजा कसा जाएगा एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काटकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News