संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम तथा आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व राजीव कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 31.03.2024 को टोटों की विभिन्न स्थानों से चोरी की गयी बैटरी को बेचने के लिए ले जा रहे अभियुक्तगण को पाताल पुरी मठ के पास नवापुरा से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से ई- रिक्सा की कुल 8 बैटरी (कीमती लगभग 01 लाख 20 हजार) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 25/2024 धारा 41/411/414 भादवि पंजीकृत कर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा विभिन्न स्थानों से टोटो की बैटरी को चोरी करके बेचने के लिए ले जाने की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से टोटो की कुल 08 बैट्री बरामद करना।
विवरण पूछताछ- पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया है कि साहब हम लोग पैसा कमाने के लिए वाराणसी शहर के गलियों में व ऐसे स्थानों पर जहां पब्लिक का आवागमन बहुत कम रहता है और उस स्थान पर टोटों खड़े रहते है हम लोग खड़े टोटो की बैटरी को आसानी से निकाल लेते है और चोरी की गयी बैटरी को बोरे में लेकर चले जाते है इससे किसी को शक नही हो पाता है। बैट्री के खरीददार आसानी से मिल जाते है और बैट्री का अच्छा पैसा भी मिल जाता है। इस पैसो को हम लोग आपस में बांट लेते है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
. आशीष कुमार पुत्र फूलचन्द्र निवासी पंचकोशी रसूल गढ़ थाना सारनाथ वाराणसी उम्र 20 वर्ष। 2. अंकित मिश्रा पुत्र विनय मिश्रा निवासी रायपुर थाना बहरिया बाद जनपद गाजीपुर उम्र 28 वर्ष।
विकास जायसवाल पुत्र वासुदेव जायसवाल निवासी 37/20A-1 रोपनपुर नटुई थाना सारनाथ जनपद वाराणसी उम्र 26 वर्ष आपराधिक इतिहास अभि०गणः
कोतवालीकमि० वाराणसी3 विकाश जायसवाल226/223 80/411/413/457 भादविसारनाथकमि० वाराणसी25/2441/411/414 भादविकोतवालीकमि० वाराणसीबरामदगी का विवरण ई-रिक्सा की 8 बैटरी(जिसमे 4 बैटरी EATSMAN कम्पनी का रंग नीला जिसमे क्रमशः1. 124VI3KCEMIS86104,2. 1243KCEM1S31712,3. 124UH3KCEM1S86811,4. 124UH3KCEM1S86772तथा चार बैटरी उकाया कम्पनी का जिसमे क्रमशः. JQPDC28203274523, JQPDC28203290668, JQPDC28203284026, JQPDC2820332194गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः दिनांक- 31.03.2024 स्थानः पाताल पुरी मठ के पास नवापुरा थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी। उ0नि0 राम पूजन बिन्द, चौकी प्रभारी कबीर चौरा थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी।उ०नि० पीयूष कुमार थाना कोतवाली कमि० वाराणसी। 4. का0 शिवम भारती थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।का0 अखिलेश कुमार थाना कोतवाली कमि० वाराणसी। का० आशीष कुमार यादव थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।. का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।