UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिंह और यूनियन बैंक के GM संजय नारायण जी के नेतृत्व में पौधे वितरण अभियान।

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं कृषक उत्पदक संगठन के संरक्षक श्री अनिल कुमार सिंह ने अपने एक करोड़ पौधे लगाने के संकल्प के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को निशुल्क पौधे वितरित किए। इन पौधों को वाराणसी के विभिन्न स्कूलों और वाटिकाओं में लगाया जा रहा है। इस अभियान में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के GM श्री संजय नारायण जी के प्रयासों से इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। श्री अनिल कुमार सिंह ने यूनियन बैंक को पौधे सौंपे, और बैंक के सभी ब्रांच मैनेजर्स ने अलग-अलग स्कूलों में इन पौधों को लगाया। श्री अनिल कुमार सिंह ने कहा, "हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।" यूनियन बैंक के प्रबंधक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अभियान में कंजी, सागौन, कट सागौन, जामुन, बांस और अन्य औषधीय पौधे वितरित किए गए हैं। सृजन सामाजिक विकास न्यास के सदस्य पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ले रहे हैं। स्थानीय निवासियों और विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।सृजन सामाजिक विकास न्यास और कृषक उत्पदक संगठन के इस प्रयास से वाराणसी में हरियाली का विस्तार होगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। श्री अनिल कुमार सिंह का यह संकल्प एक मिसाल बनेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News