संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* हरहुआ विकास खण्ड के अनौरा ग्राम पंचायत में बरसात के चलते केबल युक्त खम्भा गिरने व जगह -जगह तार लटकने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामप्रधान ने अवगत कराया कि अभी एक माह पहले ही खम्भे में तार हटाकर केबल लगाया गया था जो आज लाल सिंह चौहान के मकान के पास गिर गया दो और खम्भे भी गिरने से लाल सिंह चौहान व हरिनाथ राजभर के परिवार डरे हैं। ग्राम सभा अनौरा के राजस्व गांव गोसाईपुर मे बिजली के तार लटके हुए हैं। बिट्टो प्रजापति के घर से लेकर संजय यादव के घर से होते हुए शैलकुमारी के घर तक तीन खंभों के तार लटकने से ग्रामीण दहशत में हैं। गाँव मे आधे दर्जन खम्भे लटके पड़े हैं ग्रामीणों ने ठीकेदार से ठीक करने को जब कहा तो जबाब मिला कि मेरे ठीके में यह कार्य नहीं है।ग्रामीण बिजली व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। प्रधान दीपक चौहान ने कहा कि इसकी जल्द लिखित शिकायत कर विभाग से कार्य कराएंगे।खंबे वह पूरी तरह से गिर गया है और भी खभों की गिरने की संभावना है बार-बार ठेकेदारों को बताने के बावजूद भी मनमानी काम करके जा रहे हैं कार्य सभी आधा अधूरा छोड़कर ही गए हैं