संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*14 प्रकार के जांच,62 तरह की दवाओं संग टेलीमेडिसिन परामर्श का जनता को मिलेगा लाभ।
*हरहुआ* भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस किया जा रहा है। हरहुआ पीएचसी के सरायकाजी आरोग्य मन्दिर का आज बुधवार को एक्सटर्नल असेसमेंट श्रीमती शहनाज हुसैन एवं श्रीमती निर्मला नेगी द्वारा किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सरायकाजी श्रीमती अर्चना गुप्ता एवं क्षेत्रीय एएनएम श्रीमती इंद्रकला सरोज उपस्थित होकर उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार जनमानस को उनके घर के पास ही आरोग्य मंदिर पर सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मानक के अनुसार दिया जाए। तथा मरीज का टेली कंसल्टेशन के द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सा की सलाह से उनके घर के पास ही दवा उपलब्ध कराने की सुविधा होगी।
असेसमेंट के समय ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधक बसंत लाल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय आशा शारदा द्विवेदी, आरती, आशा संगिनी तारा देवी क्षेत्रीय एएनएम किरणलता, विद्यावती देवी, सपना श्रीवास्तव, राजकुमारी, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आशीष भारद्वाज, स्वागत पटेल, शशिकांत, शालिनी सिंह उपस्थित रहे।