UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आयोजित हुई मंडल स्तरीय कार्यशाला

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

 

 

वाराणसी।।महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा,संरक्षण और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मिशन वात्सल्य’ एवं ‘मिशन शक्ति’ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वाराणसी मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में किया गया।कार्यशाला का आयोजन।महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की निदेशक संदीप कौर की उपस्थिति और मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम,एडीसीपी महिला अपराध,मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति व मिशन वात्सल्य योजना के प्रति संवेदनशील होने के लिए वाराणसी सहित प्रदेश के सभी 18 मंडलों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मंडल एवं जनपद स्तर पर कार्यरत् पुलिस,शिक्षा,स्वास्थ्य,समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कार्मिकों के बीच मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति योजनाओं के क्रियान्वयन पर समझ विकसित करना तथा विभागों के मध्य कन्वर्जेंस् को बढ़ावा देना है।उन्होंने कहा कि जिन बच्चों व महिलाओं का कोई है उसके लिए प्रदेश सरकार व उसके समस्त विभाग के अधिकारियों का साथ है।पिछले 5 से 6 सालों में प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा,संरक्षण व सशक्तिकरण में सकारात्मक बदलाव आया है।मिशन शक्ति योजना से काफी अच्छे संदेश समुदाय व महिलाओं में पहुंचे हैं। इसके अलावा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग,स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग,कौशल विकास,खेलकूद आदि में लगातार गुणवत्तापूर्ण सुधार देखने को मिल रहे हैं।समस्त विभाग मिलकर प्रत्येक क्षेत्र में इसी तरह के बेहतर परिणाम दे सकते हैं।कार्यशाला में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा,संरक्षण व सशक्त के लिए संबल व सामर्थ्य से जुड़ीं उप योजनाएँ संचालित की जा रही हैं जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,वन स्टॉप सेंटर,महिला हेल्पलाइन (181 एवं 112), नारी अदालत, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पालना-राष्ट्रीय क्रेच योजना, सखी निवास-कामकाजी महिला छात्रावास एवं कामकाजी महिला सशक्तिकरण केंद्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मण्डल के सभी जनपदों के जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु वार्षिक प्लान बनवायें,उनकी मासिक समीक्षा करें और अंतर्विभागीय कनवर्जेन्स् पर जोर दें। ‘मिशन वात्सल्य’ योजना के अंतर्गत जनपद,ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों के गठन एवं त्रैमासिक समीक्षा बैठक आहूत करते हुये वार्षिक बाल संरक्षण कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा करें।कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल (वाराणसी),सलीम साई तेजा (जौनपुर),एसएन श्रीवास्तव (चंदौली),संतोष कुमार वैश्य (गाजीपुर),महिला कल्याण विभाग के उप निदेशक प्रवीन कुमार त्रिपाठी एवं पुनीत मिश्रा सहित जनपद वाराणसी,चंदौली,गाजीपुर,जौनपुर से विभिन्न विभागों यथा पुलिस,स्वास्थ्य,बाल विकास सेवा एंव पुष्टाहार,दिव्यांगजन,श्रम,शिक्षा,कौशल विकास मिशन आदि के जनपद स्तरीय अधिकारी तथा बाल कल्याण समिति,किशोर न्याय बोर्ड,जिला बाल संरक्षण इकाई,वन स्टॉप सेन्टर,हब फॉर वूमेन इम्पॉवरमेन्ट,आदि के सदस्य मौजूद रहें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News