संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने थानाध्यक्षों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद लापरवाही और जनसुनवाई में उदासीनता पर सख्त रूख अपनाते हुए थाना सारनाथ और लोहता के थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। थाना सारनाथ क्षेत्र में घटित कॉलोनाइजर हत्या प्रकरण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी ना होने पर,चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर नियंत्रण ना होने और जनसुनवाई में रुचि ना दिखाने के कारण थाना प्रभारी सारनाथ को हटाया गया।इसी तरह थाना दोहरा के थाना प्रभारी निकिता सिंह को अपराध नियंत्रण में सुस्ती से सुस्ती, शिथिल पर्यवेक्षण और जन शिकायतों की निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। प्रशासनिक दृष्टि से पुलिस आयुक्त ने कुछ तबादले भी किए हैं। उप निरीक्षक विवेक कुमार त्रिपाठी और महिला उपनिरीक्षक निकिता सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया। निरीक्षक राज बहादुर मौर्य को प्रभारी निरीक्षक लोहता तथा उप निरीक्षक शिवानन्द को थाना अध्यक्ष सारनाथ नियुक्त किया गया है