संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* हरहुआ क्षेत्र के सेठ किशोरी लाल जालान सरस्वती विद्यामन्दिर चक्का में हिन्दू सम्मेलन हिन्दू धर्म ,संस्कृति एवम समाज की बन्धुता,परस्पर प्रेम ,सहयोग तथा स्वाभिमान संरक्षण को लेकर हिन्दू समनेलन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ हवन और भारत माता के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया।
स्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती महाराज 'भारतीय संत समिति एवं गंगा महासभा महामंत्री' जी का धर्म जागरण परियोजना प्रमुख काशी प्रान्त मधुवन यादव व अन्य पदाधिकारीयो ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
महाराज जी ने कहा कि सभी को जाति पात भूलकर एक होने का समय है।जब हम श्मशान व महाकुंभ में जाति नहीं पूछते हम सभी भारत माता के संतान हैं फिर भेदभाव क्यों! हमारी एकता अखंडता ही भारत माता को विश्व गुरु बनाता है।
काशी जिले के संघ चालक शशिभूषण ने संघ के पंचवर्षीय कार्यक्रम के बारे में अवगत कराते हुए संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर खुशी जताई।
अन्य वक्ताओं में काशी राम जी, श्रीमती नीतू कुमारी ने जाति पात से दूर रहे तथा नारी शक्ति अहिल्याबाई होलकर,रानी लक्ष्मीबाई बनकर समाज को दिशा दें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते प्रमिल पांडेय ने कहा हिंन्दू कभी पतित नहीं होता।सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रमुख रूप से रामगोपाल सिंह चेयरमैन साईं सिटी, मधुवन यादव धर्म जागरण परियोजना प्रमुख काशी प्रान्त, अविनाश, ज्योति, अजय गुप्ता,प्रधान गण राजनारायण पटेल ,भगत यादव, दीपक चौहान ,सोनू प्रसाद ,बांके कन्नौजिया,रविन्द्र राय, दिलीप पांडेय, सन्तोष ,जीतलाल ,राजेन्द्र गुप्ता ,गणेश अग्रहरि,दीवाकर सिंह व उमाकांत सिंह सहित सैकड़ों हिन्दुजन शामिल रहे।
सफल संचालन प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया