संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी / फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा एसटी नं0-99/2018 अ0सं0-346 / 2009 धारा 147,148,149,307,332,313,336,504,341 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी जीऊत पुत्र पन्ना राजभर निवासी ग्राम उदयपुर थाना चोलापुर कमि० वाराणसी को दबिश देकर आज दिनांक-09.11.2023 को समय करीब 03:30 बजे वारण्टी के घर ग्राम उदयपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चंदापुर चौकी इंचार्ज उ0नि0 मनीष पाल,हे0का0 सत्यदीन यादव,हे0का0 रुबेश सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।