विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- दिनांक 07.08.2023 को नेहाल अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी ग्राम समोगर, पोस्ट- मौदिया थाना-सादात जनपद गाजीपुर ने चौकी आशापुर थाना सारनाथ को सूचना दिया गया कि मैं दिल्ली में रहकर काम करता हूँ। दिल्ली-आनन्द विहार से सद्भावना एक्सप्रेस से कैण्ट उतरकर बाहर से ऑटो पकड़ा जिसके पीछे अपना बैग रख दिया तथा आशापुर चौराहे पर आकर बस में बैठ गया फिर कुछ ही देर बाद याद आया कि मेरा बैग ऑटो में छूट गया है तो मैं दौड़कर चौराहे पर पहुंचा लेकिन ऑटो नहीं मिला।उक्त सूचना का संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी आशापुर उ0नि0 शैलेश प्रताप सिंह ने संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम के साथ ऑटो की तलाश हेतु मामूर हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से उक्त यात्री के ऑटो में छूटे बैग को 24 घण्टे के अन्दर खोजकर सकुशल बरामद किया गया तथा उक्त यात्री को सुपुर्द किया गया। यात्री द्वारा कमिश्ररेट वाराणसी पुलिस की त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा धन्यवाद दिया गया।