UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सार्वजनिक वितरण प्रणाली मे धांधली बर्दाश्त नहीं* *एक यूनिट की राशन कटौती पर होगी शीघ्र कार्यवाही।*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*।स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत बलुआ और कोईरान मे ग्रामचौपाल आयोजित हुआ ।बलुआ मे ग्रामचौपाल की अध्यक्षता कर रहे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह के समक्ष ग्रामवासियो ने कोटेदार प्रेम कुमार पटेल के वितरण के संबंध मे शिकायत की।जीऊत,प्रेमशीला,नगीना,मंजू और संतोषी समेत दो दर्जन कार्डधारको ने बताया की कोटेदार एक यूनिट राशन कम देते है और शिकायत करने पर कार्ड कटवा देने की धमकी देता है।  एडीओ सहकारिता ने दूरभाष पर कोटेदार को चौपाल मे आने के लिए कहा।कोटेदार द्वारा चौपाल मे घटतौली को जायज ठहराने का प्रयास किया।कोटेदार ने प्रति राशन कार्ड पैसा वसूलने का आरोप भी स्वीकार किया।

एडीओ सहकारिता ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली मे धांधली गरीबो पर अत्याचार है तथा इसे किसी सूरत मे सहन नही किया जाएगा। शीघ्र होगी कड़ी कार्यवाही।

चौपाल मे बीएमएम पूजा तिवारी,उत्कर्ष राव ,सहायक उद्यान निरीक्षक नीतू,बोरिंग टेक्नीशियन अजय सिंह ने अपने विभाग की योजनाओ से उपस्थित जनसमुदाय को विस्तार से अवगत कराया।

सेक्रेटरी चंचल रेड्डी ने बैठक मे जन्म मृत्यु और परिवार रजिस्टर संबंधी प्रमाणपत्र मौके पर जारी किए।

बैठक मे प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह विक्की ने शिकायत करते हुए कहा कि कुल छः राजस्व ग्रामो मे केवल एक सफाई कर्मी की तैनाती है,जिसे बढाया जाना ग्रामपंचायत के हित मे होगा।

कोईरान मे ग्रामचौपाल की अध्यक्षता एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने की।चौपाल मे एडीओ आइएसबी तथा बोरिंग टेक्नीशियन अंजनी श्रीवास्तव ने जनता की शिकायतो को सचिव सौरभश्रीवास्तव के माध्यम से पंजिका मे नोट कराया।

ग्राम प्रधान राकेश पटेल ने चौपाल मे उपस्थित अतिथियो और ग्रामवासियो का आभार प्रकट किया।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News