संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्ररेट वाराणसी महोदय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर श्री अजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 04/07/2023 को उ0नि0 दयाशंकर यादव, उ0नि0 सुबेदार यादव व फैण्टम 4 के कर्मचारीगण हे0का0 सुखनन्दन पाण्डेय व हे0का0 राजीव यादव द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर भार्गव प्रेस वाली गली त्रिलोचन बाजार थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी से अभियुक्त हर्ष पाण्डेय पुत्र प्रवेश पाण्डेय निवासी K13/ 15A जतनवर दूध कटरा काल भैरव थाना कोतवाली कमि. वाराणसी उम्र 20 वर्षको समय 20.55 बजे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मु0अ0सं0 70/2023 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित मोटरसाइकिल यमहा चेचिस नम्बर ME 1RG68210073111 रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 65 ER 7151 जिसपर नम्बर प्लेट नहीं लगा है बरामद किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 41 /411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी । गिरफ्तारी अभियुक्त व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पलिस टीम में उ0नि० उ०नि० दयाशंकर यादव चौकी प्रभारी मच्छोदरी,उ0नि0 सुबेदार यादव,हे0का0 सुखनन्दन पाण्डेय,हे0का0 राजीव यादव थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।