UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

डिजिटल लाइब्रेरी में युवक ने लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग की चर्चा, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के बनीडीह गांव निवासी शैलेश यादव (22) पुत्र आशाराम ने साधिरनगंज बाजार स्थित अपनी डिजिटल लाइब्रेरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की देर रात करीब 12 बजे हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई बताया जाता है कि शैलेश यादव रोज की तरह अपनी डिजिटल लाइब्रेरी में ही सो रहा था। देर रात जब किसी व्यक्ति की नजर उसे फंदे से लटका हुआ दिखी तो मौके पर हड़कंप मच गया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में साधिरनगंज बाजार में भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।
स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।परिजनों के अनुसार शैलेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह मेहनती, शांत स्वभाव और जिम्मेदार युवक माना जाता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। इस दुखद घटना से बनीडीह गांव और साधिरनगंज बाजार क्षेत्र में शोक, सन्नाटा और गहरा मातम पसरा हुआ है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News