संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी :- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपाईयो ने एअरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया | सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सोमवार को एअरपोर्ट पर पहुंचने सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव "लक्कड़" एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व मे सपाजनो ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया | सपा प्रमुख अखिलेश यादव बाबतपुर एयरपोर्ट से तरना मे ईक्वल पार्टी के कार्यलय का उद्घाटन करने के बाद बारह दिवसीय बिरहा दंगल का समापन करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित किया |
सभा के बाद अखिलेश यादव विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के मांगलिक कार्यक्रम मे सम्मलित होने के बाद कुछ दिन पूर्व सौरभ यादव की हत्या होने पर उनके आवास पहुंचकर परिजनो से मिले | वाराणसी आगमन पर कार्यकर्ताओ मे जबरदस्त उत्साह था सपा कार्यकर्ता जगह- जगह काफिले को रोककर स्वागत करते रहे | सायंकाल पूर्व मंत्री के आवास पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धासुमन अर्पित किया | आज अखिलेश यादव पहली बार बुनकर विरादाना तंजीम के बुध्दिजीवी वर्ग के लोगो से अलग से पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह के आवास पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी एवं बुनकर नेता अनवारुल हक अंसारी के नेतृत्व मे मुस्लिम समुदाय के लोगो की समस्या सुनी | पूर्व मंत्री के आवास से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए एवं विशेष वायुयान से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए |
एअरपोर्ट पर स्वागत करने वालो मे प्रमुख रूप से एम एल सी आशुतोष सिन्हा, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव "लक्कड़" पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, शशि प्रताप सिंह,पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, विधायक प्रभू नारायण सिंह यादव, ओपी सिंह,आनंद मोहन गुड्डू, कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव, किशन दिक्षित, महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता हरिनारायण सिंह "बग्गड़", महेंद्र सिंह यादव, भीष्म नारायण यादव,प्रदेश सचिव राजू यादव आदि लोग उपस्थित थे ||