संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- जनपद वाराणसी के शुक्रवार को अजीब खगोलीय घटना देखने को मिली विभिन्न इलाकों में सूरज के चारों तरफ रिंग बना हुआ दिखा सतरंगी रिंग सूर्य को देखने के लिए लोग सड़कों पर निकल पड़े। अपने मोबाइल के कैमरे में फोटो कैद की कुछ कुछ लोगों ने एक्सरे प्लेट व काले चश्मे लगाकर आसमान की तरफ देखने लगे इंद्रधनुष वाली रिंग को देखकर लोग हैरान हो गए। क्योंकि इससे पहले इस तरह का अद्भुत नजारा कभी देखने को नहीं मिला। सूर्य देव के चारों तरफ बने बोले आकार को तमाम तरह की चर्चा का विषय बना रहा। क्षेत्र में संभ्रांत लोगों का कहना है। कि सूर्य के चारों तरफ सतरंगी गोलाई बारिश होने का परिचायक होता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे। जो इसे शुभ और अशुभ बता रहे थे। पूरे जिले में सूर्य की रिंग वाली फोटो लेकर लोग सोशल मीडिया पर नजर आए, वही वैज्ञानिक इसे हालो कहते हैं ।विज्ञान के अनुसार वातावरण जब धूल अति सूक्ष्म कणों की मात्रा अधिक होती है। तो सूर्य की किरणों को टकराने पर धूल के कण संपर्क मे आने वाली नमी किरणो को बिखरा कर एक इंद्रधनुष का घेरा बनाती है ।इसे हालो कहते हैं अमूमन या घेरा जमीन से 8 से 10 मीटर ऊपर बनता है।