UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ शिवानी सिंह और लवली काजल का नया गाना 'बंगाल के नचनिया'*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में बहुत कम समय में बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी सिंगर शिवानी सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनकी सुरीली आवाज में जो भी सांग आता है, वह सुनने में बड़ा प्यारा लगता है। वहीं उभरती अदाकारा लवली काजल अपने लुक और अदा से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। सिंगर शिवानी सिंह की सुरीली आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत 'बंगाल के नचनिया' आडियंस के बीच आ चुका है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस लवली काजल अपनी नजाकत और अदाओं का खूब बिजली गिरा रही हैं और जमकर ठुमका लगा रही हैं। वीडियो में प्रस्तुत किया गया है कि लवली काजल अपने दिलफेक पति से काफी परेशान और नाराज हैं। क्योंकि उसका पति उससे दूर दूर रहता है और बंगाल की नचनिया से आशिकी कर रहा है। इसी बात को लवली काजल अपने सहेलियों से कह रही हैं कि 'घर पे त गाल नाही छुए अपना कनिया के, हमार मरदा आशिक बा बंगाल के नचनिया के..यह मजेदार भोजपुरी सांग 'बंगाल के नचनिया' खूब पसंद किया जा रहा है। गाने का बोल बहुत सरल है, जो आसानी से जुबांन पर आ जाता है। इस गाने में सिंगर शिवानी सिंह की आवाज पर एक्ट्रेस लवली काजल ने अपने अदाओं का खूब जलवा बिखरा है। उनका डांस मोमेंट देखते ही बन रहा है। गाने का पिक्चराइजेशन बहुत ही कमाल का किया गया है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'बंगाल के नचनिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है और एक्ट्रेस लवली काजल ने इस गाने पर जमकर ठुमका लगाया है। इसके गीतकार आशुतोष ततिवारी हैं। संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर दीपक पंडित हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News