संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। कमिश्नरेट के थाना लालपुर पांडेयपुर पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए तीन मोबाईल फोन,जिसकी कीमत लगभग ₹ 36,500 रुपए बताई गई उसको पुलिस ने बरामद किया और मालिकों को सुपुर्द कर दिया बताते चलें कि पुलिस आयुक्त वाराणसी के दिशा निर्देशों पर लगातार अपराधियों पर रोकथाम एवं तलाश गुमशुदा व्यक्ति/ वस्तु की बरामद की हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली वरुणा जोन के सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना लालपुर की कडी कार्रवाई करते हुए गुम हुए तीन अदद मोबाईल फोन को बरामद कर मालिकों को सुपुर्द किया। मीडिया से बात करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से इन मोबाइल की तलाश की जा रही थी आज सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से सफल हो पाया। मोबाइल पाते ही मोबाइल स्वामि खुश हुए और उन्होंने लालपुर कमिश्नरेट पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की।