संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय
वाराणसी चोलापुर - पुलिस आयुक्त वाराणसी के गुमशुदा / अपहृता की बरामदगी तथा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0302/2023 धारा 363, 366,504,506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए वांछित अभियुक्त छोटेलाल उर्फ छोटू यादव पुत्र शिवचन्द यादव नि० ग्राम ताला, बेला थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 29.07.2023 को समय करीब 11.50 बजे कटहलगंज तिराहा के पास मिठाई की दुकान थाना चोलापुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश त्रिपाठी,उ0नि0 राज दर्पण तिवारी चौकी प्रभारी अजगरा,हे0का0 हरिशंकर यादव,म0का0 बबिता थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रही।