संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी कमिश्नरेट के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बड़ागांव और फूलपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूटा गया सामान, मोबाइल, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा घटना में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
कमिश्नरेट वाराणसी में अपराधियों व वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, सहायक पुलिस आयुक्त (पिंडरा) के नेतृत्व में बड़ागांव पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुड़ी इटहा स्थित वन विभाग की जमीन के पास कुछ बदमाश इकट्ठा होकर दोबारा लूट की योजना बना रहे हैं।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ साथी भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने दौड़कर दो अभियुक्तों को आदित्य पटेल (उम्र 19 वर्ष), पुत्र राजकुमार पटेल, निवासी ग्राम भगवानपुर खुटहना बसनी, थाना बड़ागांव, वाराणसी।अंकित पटेल (उम्र 22 वर्ष), पुत्र स्व. सुभाष पटेल, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना बड़ागांव, वाराणसी।गिरफ्तारी 9 अगस्त 2026 की रात करीब 9:05 बजे कुडी इटहा वन विभाग की जमीन के पास से
पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वे 3-4 लोगों का गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। पहचान छिपाने के लिए वे अपनी मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट पर कीचड़ या काली पट्टी लगा देते थे।गिरोह का एक सदस्य शिकार की रेकी करता था, जिसके बाद अन्य साथी सुनसान जगहों पर राहगीरों को घेरकर, डरा-धमकाकर या मारपीट कर उनके बैग, मोबाइल और पैसे छीन लेते थे।दस्तावेज व सामान: लेखपाल (योगेश कुमार) से लूटा गया बैग, जिसमें जनगणना 2027 की 5 निर्देशिकाएं, ग्राम नक्शा,स्टाम्प मुहर, मापनी, एनपीएस कार्ड, निर्वाचन कार्ड व बैंक पासबुक शामिल हैं।
मोबाइल व नकदी: पीड़ित अखिलेश कुमार विश्वकर्मा से लूटा गया रियल्मी (Narzo) मोबाइल (IMEI जांच में पुष्टि), रेड क्रॉस आईडी, डेबिट कार्ड व अन्य दस्तावेज।अन्य सामान: एक अन्य लूट (फूलपुर क्षेत्र) से संबंधित पर्स व पहचान पत्र।वाहन: लूट में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें (जिनमें स्प्लेंडर वाहन सं. UP 65 S 7729 और UP 65 EW 6057 शामिलहैं)
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है:मु०अ०सं० 315/2026 – धारा 309(4), 351(3), 317(2) BNS (थाना बड़ागांव)मु०अ०सं० 287/2026 – धारा 309(4), 317(2) BNS (थाना बड़ागांव)मु०अ०सं० 245/2026 – धारा 309(4) BNS (थाना फूलपुर)बड़ागांव थाना पुलिस टीम:* वरिष्ठ उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र धर दूबे, महिला उपनिरीक्षक गोल्डी (चौकी प्रभारी साधोगंज), उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव, उपनिरीक्षक अमन यादव, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल शिवबहादुर, कांस्टेबल विकास कुमार व कांस्टेबल अजय यादव सर्विलांस टीम (कमिश्नरेट वाराणसी):* हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पासवान एवं कांस्टेबल मनीष सिंह।