संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
हरहुआ।राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित "पंचायत से संसद" तक का सफर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सभी विकास खण्डों से *सी इज चेंज मेकर* जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानन्द पुर वाराणसी द्वारा चयनित 20 महिला पंचायत प्रतिनिधि 5 जनवरी को संसद भवन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक दिवसीय संवैधानिक प्रावधानों की समझ व संसदीय प्रक्रिया विषयक कार्यक्रम में भाग लेने हेतु गुरुवार को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन द्वारा प्रस्थान किया।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा नोडल सुरेश पाण्डेय एवं अमरनाथ द्विवेदी के नेतृत्व में टीम प्रस्थान किया।जिसमें हरहुआ ब्लाक से प्रधान गहनी शशिकला देवी, काशी विद्यापीठ से ग्राम प्रधान भीटी डा. रीना सोनकर, ग्राम प्रधान जफराबाद नेहा मिश्रा, चोलापुर से ग्राम प्रधान रूपचंदपुर बेबी चौबे, ग्राम प्रधान सुंगूलपुर साधना सिंह चौहान, ग्राम प्रधान लक्ष्मीसेनपुर निधि सिंह, आराजीलाईन से ग्राम प्रधान भेड़हां गीता देवी, बड़ागांव से ग्राम प्रधान कनीयर ऊषा रानी सिंह, चिरईगांव से ग्राम प्रधान कविता, ग्राम प्रधान कादीपुर अर्चना देवी, ग्राम प्रधान बरियासनपुर लक्ष्मीना देवी, सेवापुरी से ग्राम प्रधान बडौरा सुचिता देवी, ग्राम पंचायत सदस्य मीरा, मोहिनी देवी, रानी देवी, सरिता व राधा पटेल शामिल है।