पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी शाहगंज जौनपुर
जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत परासिन गांव निवासी एक युवक पर आधा दर्जन युवकों ने मारपीट कर हत्या का प्रयास किया था। जिसके पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी।कि रविवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया।क्षेत्र के परासिन गांव निवासी अनमोल सिंह को गुरुवार की रात आठ बजे के करीब गोल्हगौर गांव निवासी प्रभात यादव उर्फ लोहा पुत्र पंतगबहादुर,गगन यादव उर्फ विक्की पुत्र महेन्द्र यादव,शुभम यादव पुत्र सुजीत यादव, विकास यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव ने जान से मारने की नियत से लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया था। पीड़ित की मां रीता सिंह पत्नी जयप्रकाश सिंह ने पुलिस को तहरीर दे आरोपितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने हमराहियों संग दबिश दे जोगिया बांध के समीप से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमे में चालान भेज दिया।