UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आस्था का महापर्व डाला छठ के 48 घंटे पूर्व व्यवस्था चाक चौबन्द, नगर निगम ने तीन हजार कर्मचारियों को उतारा मैदान में*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

         वाराणसी। प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आगामी 07-08 नवम्बर को पड़ने वाले महापर्व डाला छठ पर गंगा व वरूणा के घाटों एवं नगर क्षेत्र में स्थित कुण्डों की सफाई का कार्य, पर्व के 48 घंटे पूर्व पूर्ण कर लिया गया है। महापौर अशोक कुमार तिवारी पिछले दो दिनों से लगातार घाटों एवं कुण्डों का निरीक्षण कर रहे हैं, तथा आज देर शाम तक भी घाटों का निरीक्षण उनके द्वारा किया गया, निरीक्षण में कहीं कहीं कुछ कमियां पाए जाने पर तत्काल आज ही ठीक कराने का निर्देश दिया गया। नगर निगम के सभी बड़े अधिकारी पिछले 24 घंटे से लगातार भ्रमणशील रहकर कार्यो को देख रहे हैं। महापौर लगातार उच्च स्तरीय व्यवस्था के लिये निर्देशित कर रहे हैं। 

      वाराणसी नगर निगम द्वारा 3000 कर्मचारियों को लगाकर गंगा नदी के सभी 84 घाटों एवं 63 कुण्डों को साफ करा दिया गया है, साथ ही नव विस्तारित क्षेत्रों में पड़ने वाले तालाबों की भी सफाई करायी गयी है, घाटों से सिल्ट हटा दिया गया है। सभी घाटों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पूर्ण करा दी गयी है, जिससे सभी घाट जगमग हो गये हैं। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, पल-पल सभी अधिकारियों से आनलाइन मानिटरिंग कर रहे हैं। अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्य के द्वारा सभी घाटों एवं कुण्डो पर बेहतर सफाई हेतु सभी स्वास्थ्य निरीक्षकों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय एवं मुख्य अभियन्ता श्री मोईनुद्दीन के द्वारा लगातार घाटों पर ही भ्रमणशील होकर व्यववस्थाओं को पूर्ण कराने हेतु निगरानी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अपर नगर आयुक्त श्री विनोद कुमार गुप्ता अपने मातहत अधिकारियों के साथ घाटों पर लगे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था परख रहे हैं, जिससे कोई कमी न हो सके। अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्य ने 07 नवम्बर की शाम को पूजा समाप्त होने के पश्चात तत्काल सभी घाटों को रात में ही गंदगी सफाई कराने हेतु सभी स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है, जिससे कि दिनांक-08 नवम्बर को प्रातःकाल पूजा के समय पूर्ण रूप से साफ रहे, इस हेतु विशेष रूप से उस दिन के लिये रात में सफाई कर्मियों की तैनाती की जा रही है। गंगा नदी में बहने वाले माला फूल, इत्यादि की सफाई हेतु आज रात से टैªस स्कीमर को भी चलाया जायेगा, जो अनवरत सभी घाटों पर चक्रमण करते हुये नदी में बहने वाले माला फूल, इत्यादि की सफाई का कार्य करेगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News