UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार। 

Updated on: 31 August, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर बदलापुर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना बदलापुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 417/2026 में धारा 69/351(2) बीएनएस के तहत मिथुन उर्फ लाला पुत्र ओमप्रकाश जायसवार निवासी तियरा बैदकापूरा, थाना बदलापुर, जौनपुर वांछित चल रहा था।
पुलिस टीम को मुखबिर से आरोपी के बटाऊबीर चौराहे के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार, 22 अगस्त को मौके पर पहुंचकर आरोपी मिथुन उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अक्षय कुमार और कांस्टेबल रुपेश कुमार शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News