पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
शाहगंज (जौनपुर)।श्री कालीचौरा गणेश पूजनोत्सव समिति पक्का पोखरा पर स्थापित की गई। उक्त समिति द्वारा 18वां विशाल भंडारा एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भंडारे में पहुंचकर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि जागरण में अयोध्या धाम से आए कलाकार भक्ति जागरण का समा बांध दिया। भक्ति गीतों पर उपस्थित जन समूह झूम उठा।
भजन गायक राजेश चौबे के गीतों ने भक्तों को झूमने को मजबूर कर दिया।गणेश वंदना व भजन गाकर भक्तों को नाचने को मजबूर कर दिया। वहीं दूसरे कलाकार ने खाटूश्यामजी का गीत प्रस्तुत कर भक्तों को अपनी ओर आकर्षित किया। इसी तरह प्रभाकर मिश्रा पद्मेश जी ने भक्तों को'मस्त होके राधा नाचे बम बम बोल रहा है काशी' सुना कर झूमने को मजबूर कर दिया। समिति अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने अयोध्याधाम से पधारे कथाव्यास पंडित पद्मेश मिश्रा को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा अंत में समिति के अध्यक्ष शिवशंकर जायसवाल ने भंडारा व जागरण में आऐ भक्तों का आभार प्रकट किया। हारमोनियम पर राजेश चौबे,पैड पर ऋषिराज, ढोलक पर अंकित मिश्रा सहित अन्य कई कलाकारों ने विभिन्न वाद्य यंत्र द्वारा संगत किया।उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से आनंद अग्रहरि,संदीप जायसवाल,अमित कुमार शर्मा,अजेंद्र अग्रहरि,उमेश जायसवाल,बबलू जायसवाल,राजकुमार कसेरा,शिवकुमार शर्मा बाबू, महेश लालवानी,कालीचरण जायसवाल,निधि सोनी, रीता जायसवाल,सचिन प्रजापति,अशोक अग्रहरि,रवि मोदनवाल,गोलू शर्मा आदि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।