UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नागरिक सुरक्षा से प्रशिक्षित छात्राओं ने हवाई हमले से बचाव का किया प्रदर्शन

Updated on: 05 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखण्ड की ओर से शनिवार को अर्दली बाजार स्थित कस्तूरबा बालिका इण्टर कॉलेज में बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण किया गया। जिसमें हवाई हमले से बचाव का तरीका, प्राथमिक चिकित्सा करना, और विभिन्न प्रकार से लगे आग पर काबू पाने का प्रदर्शन नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रशिक्षित छात्राओं द्वारा किया गया। हवाई हमला, बमबारी व उससे बचाव कार्यों का बेहतर प्रदर्शन किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा, विशिष्ट अतिथि पार्षद अशोक मौर्य, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य पूनम सिंह ने और डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने तथा संचालन मेजर अरविन्द कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजन में डिवीजनल वार्डन संजय कुमार राय, डिप्टी डिविजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, कंचन गुप्ता, आयन बोस, शबाना आज़मी, सोनम प्रसाद, राजकुमार जायसवाल, अजय यादव, अजय श्रीवास्तव, पवन सिंह शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News