UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा उ.प्र.(रजि.) के तत्वावधान में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 132वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई

Updated on: 04 July, 2026

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी: डाॅ.अंबेडकर शिक्षण संस्थान सारनाथ वाराणसी में बोधिसत्व बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 132वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता श्रद्धेय गंगा प्रसाद, प्रांतीय संरक्षक ने किया।मुख्य अतिथि श्रद्धेय लल्लन राम(पूर्व पी सी एस अधिकारी) ने कहा कि बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी ने दुनिया के सबसे बड़े विद्वानों में से एक थे।मुख्य वक्ता श्रद्धेय डॉ.नवरतन सिंह , प्रोफेसर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पीएगा,वह दहाड़ेगा।दूसरे मुख्य वक्ता श्रद्धेय हीरा लाल जी, पूर्व मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिक्षा अधिकारों के प्रति जागरूक करती है।संचालन कुंवर जीत इलाहाबादी( प्रदेश महामंत्री) ने किया।मुख्य रूप से भंते डॉ.धम्म प्रिय , रवि कुमार, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, मुसाफिर प्रसाद , पूर्व कमिश्नर सेलटैक्स, चंद्र प्रकाश जी, कमिश्नर सेलटैक्स, महेंद्र कुमार,वी एस गौतम ,डा.दिनेश कुमार ,राम अवध कुमार , अशोक कुमार राव , सत्य नारायण वामसेफ,अजगरा ,बंशराज ,डाॅ.संजय कुमार भारती , धर्मराज, मोतीलाल ,नीरज कुमार विमल ,राज कुमार साहनी आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News