UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जीआरपी पुलिस ने 46बोतल अवैध अंग्रेजी शराब संग एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Updated on: 04 July, 2026

संबंध आता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कुंवर प्रभात के निर्देशन मे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी,लूट,उचक्कागिरी, अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक जीआरपी हेमन्त सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्लेटफार्म नम्बर एक पर काशी साइड नाम पट्टिका के पास बनी कुर्सी पर एक सन्दिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग लेकर बैठा था।जिसकी तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से 46 प्लास्टिक की बोतल में अवैध‌ अंग्रेजी शराब (यश मिनिस्टर 180 एमएल) बरामद किया गया। जिसकी बाजारू कीमत 5060/बताया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम पूछे जाने पर उसने अपना नाम राजकिशोर ताती पुत्र गनउर दास निवासी ग्राम माधोपुर करौली थाना बहेरा जिला दरभंगा बिहार बताया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध भा0द0वि0 की धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह, उ0नि0 धनंजय मिश्रा, हे0का0 रामसिंह, हे0का0 इरशाद अली, का0 कुलदीप आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News