संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/ लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में मुखबिर की सहायता से कमिश्नरेट वाराणसी के विभिन्न थानों पर पंजीकृत अभियोगों से संबंधित वांछित अभियुक्त मनीष विश्वकर्मा पुत्र भोला विश्वकर्मा हाल पता ग्रा0 भोजपुर, पडाव, थाना- मुगल सराय, जिला चंदौली मूल निवासी राजपुरा थाना लालगंज जिला मिर्जापुर को आज दिनांक 04.10.2023 को समय करीब 07.10 बजे चौकाघाट वरुणा नदी के किनारे नक्खी घाट की तरफ से चोरी की मोपेड बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर अन्य 14 मोपेड़ मोटर साइकिल सराय मोहना कृष्णमूर्ति फाउंडेशन के पीछे वरुणा नदी के पास घनी झाड़ियों से बरामद किया गया। अभियुक्त के पास से कुल 15 अदद चोरी की मोपेड मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।मनीष विश्वकर्मा पुत्र भोला विश्वकर्मा हाल पता ग्रा० भोजपुर, पडाव, थाना- मुगल सराय, जिला चंदौली मूल निवासी राजपुरा थाना लालगंज जिला मिर्जापुर, उम्र करीब 40 वर्ष। अभियुक्त से पूछताछ का विवरण- अभियुक्त मनीष विश्वकर्मा ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं और मेरा साथी मुकेश मोपेड मोटर साईकिलों को चुरा कर, उसके नम्बर प्लेटों को बदलकर और चेचिस नम्बर को खुरचकर व मिटाकर बेच देते हैं। मैं और मेरे साथी मुकेश ने अभी तक कुल 15 मोपेड मोटर साइकिलचोरी किये हैं, जिसमें से आज 01 को बेचने के लिए में जा रहा था और शेष 14 मोपेड मोटर साइकिलहमने सरायमोहना कृष्णमूर्ति फाउंडेशन कैंपस के पीछे वरूणा नदी के पहले जंगल की घनी झाड़ में छिपाकर रखे है और अगर आप मुझको लेकर वहां चले तो मैं आप लोगों को 14 मोटर साईकिलों को बरामद करा सकता हूँ। मुकेश के बारे में पूछने पर बताया कि मुकेश मुझसे अस्सी घाट पर मिलता है, न ही मझे मुकेश का घर का पता मालूम है और न ही उसके बारे में कोई अन्य जानकारी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 बृजेश कुमार सिंह,उ0नि0 शैलेन्द्र थाना,उ0नि0 अजीतेश चौधरी,उ0नि0 मो० अहमद,उ0नि0 मनोज कुमार सिंह,हे0का0 अरविंद यादव,हे0का0 दीपक यादव,हे0का0 रंजीत द्विवेदी,हे0का0 हरि प्रकाश यादव,का0 डेविड सिंह थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।