पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी*
जौनपुर/शाहगंज में नवरात्रि के पर्व पर डांडिया-गरबा के रंग में पूरा शहर रंग गया है। शाहगंज नगर के उत्सव वाटिका परिसर में डांडिया पर महिलाएं व श्रद्धालु झूमते रहे। डांडिया में बंगाल के दुर्गापूजा की भी झलक दिखाई दिया बंगाली पोशाक में महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर मां दुर्गा की आराधना किया। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। शारदीय नवरात्रि डंडियां महोत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग नृत्य करते दिखाई दिए । महोत्सव की शुरुआत पहले मां जगदम्बा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां दुर्गा के आरती के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रमेश सिंह और डॉ वेद प्रकाश सिंह जी ने दिप प्रज्ज्वलित करके किया ।विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ देवी प्रसाद पुष्पजीवि उपस्थिति रहे,महोत्सव के दौरान समिति पदाधिकारी के अलावा समाज की बहनें एवं नन्हीं बच्चियों ने नवरात्र के प्रसिद्ध भजनों के अलावा पारंपरिक गीतों पर जमकर डांडिया खेली और गरबा किया। कार्यक्रम में एक बच्ची में दुर्गा मां के स्वरूप को देखकर सभी का मन मोह लिया। मौके पर समिति की आयोजक अनुपमा अग्रहरि ने कहा कि नवरात्रि शक्ति, भक्ति और आनंद का पर्व है। यह हमें माता दुर्गा की उपासना करने के साथ हीं समाज में एकता प्रेम और उत्साह फैलाने का अवसर प्रदान करता है। और वही आयोजक वेद प्रकाश जायसवाल ने कहा कि डांडिया केवल एक नृत्य ही नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति परंपरा और आनंद का प्रतीक भी है।कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आयोजक धीरज पाटिल ने सभी एक-एक अतिथियों काका आभार प्रकट किया कार्यक्रम में क्षेत्रधिकारी श्रीमान अजीत सिंह चौहान थाना प्रभारी श्री दीपेंद्र सिंह कोतवाल शाहगंज गीता प्रदीप जायसवाल ,सुशील सिंह, रवि शंकर चतुर्वेदी डोली जोशी नीलम अग्रहरि, स्वाति अग्रहरि, नम्रता बरनवाल ,नीतू मिश्रा, अनुपम मोदनवाल, रचना जायसवाल, पंकज जयसवाल महिला पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्षा, रूपेश गुप्ता मोनू ,रविकांत जायसवाल, महेंद्र जायसवाल ,अनिल मोदनवाल, देवेंद्र बरनवाल, ईशान राम, विष्णु गुप्ता, महेंद्र जायसवाल,अरुण चौहान, नितिन अग्रहरि, किशन अग्रहरी आदि हजारों की संख्या लोगों ने डांडिया नृत्य किया