UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मुख्यमंत्री आवास का लेआऊट कराके तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करायें* : दीपांकर आर्य

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मनरेगा की समीक्षा मे बीडीओ हरहुआ ने तीन लापरवाह सचिवो का वेतन रोका*हरहुआ*। बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने विभागीय योजनाओ की समीक्षा के दौरानमनरेगा कार्यो मे लापरवाही बरतने वाले तीन सचिवो का वेतन रोकने का आदेश जारी किया।

बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने मनरेगा अंतर्गत कुल 75 ग्रामपंचायतो मे केवल चार ग्रामपंचायतो मे ही मनरेगा कार्य होने,खाद्यान्न भंडार निर्माण की प्रगति शून्य होने आँगनबाड़ी केन्द्र मरम्मत का कार्य शुरू न होने के संबंध मे सभी सचिवो को जमकर फटकार लगाई।

बगैर आधार सीडिंग वाले मजदूरो के नाम मस्टररोल निकाल देने की लापरवाही पर बीडीओ ने गौरव विश्वकर्मा,सौरभ और चंदा सिंह का एक दिन का वेतन अदेय करने का निर्देश दिया।

 

 बैठक मे ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने मनरेगा अंतर्गत रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर चर्चा की और कहा कि बरसात का मौसम खत्म होने को है फिर भी किसी सचिव ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कंपलीट नही किया जो बहुत ही खेदजनक रहा।

ज्वाइंटबीडीओ ने सभी परियोजनाओ को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।

एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने मुख्यमंत्री आवासो की लेआऊट कराकर तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने सभी सचिवो को अवगत कराया।एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री आवासो की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपूर्ण आवासो को तत्काल पूर्ण कराने के लिए संबंधित सचिवो को आगाह किया।

 

बीडीओ दीपांकर आर्य ने मौसमी रोगो के प्रकोप के दृष्टिगत सभी ग्रामपंचायतो मे नियमित साफ-सफाई व दवा के छिड़काव कराने के निर्देश दिए।

 

बैठक मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह, एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़, एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव,संजय गुप्ता सेक्रेटरी , चंचल रेड्डी,जयप्रकाश,मिथिलेश श्रीवास्तव ,सौरभश्रीवास्तव, मुकेश आपरेटर, अवधेश पाल आपरेटर मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News