UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण : पहले टैक्स जमा करें, फिर मिलेगा मुआवजा, नगर निगम ने भेजा पत्र

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इस परियोजना के तहत कुल 186 भवनों को चिह्नित किया गया है, जिनके स्वामियों को 191 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने भवन स्वामियों से बकाया टैक्स जमा कराने का बाद ही मुआवजा देने की सिफारिश की है। सड़क चौड़ीकरण के लिए शासन ने 295 करोड़ 88 लाख 44 हजार रुपये की राशि जारी कर दी है।

नगर निगम प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजते हुए 184 ऐसे भवनों की सूची दी है, जिन पर गृहकर और अन्य करों का बकाया है। नगर निगम ने सुझाव दिया है कि टैक्स जमा कराने के बाद ही भवन स्वामियों को मुआवजा का वितरण किया जााए। योजना के अनुसार दालमंडी से गुजरने वाली यह सड़क 650 मीटर लंबी और 40 फीट चौड़ी बनाई जाएगी। सड़क के दोनों तरफ 15-15 फीट चौड़ी पटरी का भी निर्माण होगा। इस परियोजना से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बड़ा राहत मिलने की संभावना है। 

सड़क चौड़ीकरण के लिए चिह्नित दुकानों और मकानों के स्वामियों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं। मुआवजा वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News