UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राष्ट्रीय कराटे चैंपियन के सम्मान में निकाला गया जुलूस

Updated on: 05 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*चोलापुर।* राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर वाराणसी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गया।विद्यालय की छात्रा स्वास्तिक के राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप अंदर 17 में स्वर्ण पदक जीतने के उपलक्ष्य में विद्यालय से चोलापुर बाजार में रैली निकाली गई जो बाजार से होते हुए चोलापुर थाने तक गई। चोलापुर थाना के थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू सिंह एवं विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं द्वारा स्वास्तिक को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में डॉक्टर अनीता गिरी, डॉ.रीता राय, सरिता कुशवाहा, चंद्रिका, आरती कुमारी, अंजू यादव ,रंजना दुबे, डॉक्टर विशालाक्षी देवी अर्चना चौबे, अनुरमा शास्त्री, अनामिका वंदना तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News