UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हरहुआ मे पचीस निष्क्रिय रोजगार सेवकों की बर्खास्तगी के निर्देश

Updated on: 03 July, 2026

अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट

 

हरहुआ,वाराणसी। स्थानीय ब्लाक सभागार में मंगलवार को आहूत बैठक में विभागीय योजनाओ की समीक्षा की गई ।समीक्षा मे पीएम आवास की खराब प्रगति के लिए बीडीओ हरहुआ ने शिथिलता बरतने वाले पंचायत सचिवो को कार्यवाई की चेतावनी दी।बीडीओ हरहुआ पचीस निष्क्रिय रोजगार सेवकों की बर्खास्तगी के लिए संबंधित सचिवों को आवश्यक निर्देश दिए।पचीस ग्रामपंचायतो मे इस वर्ष मनरेगा अंतर्गत एक भी रोजगार सृजन न होने की स्थिति को मुख्यविकास अधिकारी ने गंभीरता से लिया है।बैठक मे अमृतसरोवर,खेल का मैदान,आँगनबाड़ी केन्द्र तथा अंत्येष्टि स्थल इत्यादि की भी समीक्षा की गयी और सभी परियोजनाओ को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने एसएलडब्लूएम की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने नाद नदी के किनारे स्थित रामगाँव और तेवर के पंचायत सचिव को नाद नदी मे तटबंध निर्माण,सिल्ट सफाई,अतिक्रमण हटाने व गाद सफाई कार्यो को मनरेगा अंतर्गत नियमानुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिए।बैठक में एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह,एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव,मिथिलेश श्रीवास्तव,अभिलाष,संजय गुप्ता,सौरभश्रीवास्तव,जयप्रकाश,रवीन्द्र यादव आँकिक,मुकेश विश्वकर्मा ,अवधेश पाल कंप्यूटर आपरेटर इत्यादि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News