संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी:- शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन के तरफ से 14 फरवरी बुधवार को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया गया, आज के आधुनिकता परिवेश में लोग वैलेंटाइन डे जैसे कुर्तियां को अपनाया है वहां शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन के द्वारा देश के बच्चों में संस्कार डालने का एक छोटा प्रयास किया जा रहा है | शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रीति रवि जायसवाल ने कहा आजकल के बच्चे अपने संस्कारों को भूलते जा रहे हैं मां बाप को वृद्धा आश्रम की राह दिखा रहे हैं ऐसी स्थिति में छोटे-छोटे ऐसे कार्यक्रम से बच्चों पर एक अलग प्रभाव देखने को मिलेगा जो आगे चलकर के अपने मातृ पितृ ऋण को चुका सकेंगे |इस कार्यक्रम में सहयोगी सदस्य शिखा श्रीवास्तव श्रेष्ठ जायसवाल थे ||