संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नेतृत्व में रविवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में बाबतपुर पुराना एयरपोर्ट बाजार व सिसवां ग्राम पंचायत,पुरा रघुनाथपुर ग्राम पंचायत,कैथौली ग्राम पंचायत, चिऊरापुर, बाबतपुर ग्राम पंचायत, हथिवार,कविरामपुर के सभी गणमान्य नागरिकों एवं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुरा रघुनाथपुर शाखा, कैथौली शाखा, बाबतपुर शाखा,तक्की शाखा के स्वयंसेवकों के द्वारा हाल ही में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में में शहीद आम जन नागरिकों के धर्म को पूछ कर उनकी हत्या की गई इस घटना से क्षुब्ध होकर आसपास के ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिकों व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा इस घटना के विरोध में पैदल मार्च तथा इस घटना में घायल एवं मृतकों की परिवार के प्रति गहरी संवेदनाओं के साथ एक शोक सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी जिले के सह जिला कार्यवाह ब्रजभूषण दुबे जी ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी हिन्दू समाज के बन्धुओं को यह सम्पूर्ण समाज को बताना चाहिए कि जब पहलगाम में आम जन मानस को आतंकवादी मारने के लिए आये तो उन्होंने किसी भी व्यक्ति से यह नहीं पूछा कि तुम किस जाति के हो या किस क्षेत्र के हो या तुम कौन सी भाषा बोलते हो अर्थात किसी भी व्यक्ति से उसकी जाति,क्षेत्र व भाषा से उनको नहीं मतलब था यदि उन्हें कोई समस्या थी तो बस एक कि तुम हिन्दू हो और कलमा पढ़ो यदि तुम कलमा नहीं पढ़ोगे तो हम तुम्हें अपनी गोलियों से अभी मार देंगे। यहां तक की उन्होंने,अर्थात उन्हें जिन पर भी शक हुआ तो उन्होंने उनके वस्त्र उतार कर गुप्तांगों कै चेक किया कि वह व्यक्ति हिंदू है कि नहीं जब उन्हें यह सुनिश्चित हो गया की यह व्यक्ति हिंदू है तब उन्होंने उन 26 निरपराध आमजन लोगों को गोलियों से मार दिया। अपने बंदूक की गोलियों से मार दिया अतः यदि हम सब अपने समाज में जाति प्रांत भाषा के नाम पर बैटते रहेंगे तो वह हमेशा हमें हमें व हमारे हिंदू समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे ही काटते रहेंगे एवं अपने गोलियों का निशाना बनाते रहेंगे इसलिए अब हमें अपने संपूर्ण हिंदू समाज को बार-बार यह याद दिलाना होगा कि हम सभी हिंदू भाई यदि मिलजुल कर एक रहेंगे तो हम सभी सदैव सेफ रहेंगे अतः हम सभी को अपने परिचय में हिंदू भाव को सर्वोपरि रखना होगा । जैसे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में 1925 से ही सुभाषित के माध्यम से सिखाया जाता रहा है कि
*हिन्दवः सोदरा सर्वे,*
*न हिन्दू पतितो भवेत्।*
*मम दीक्षा हिन्दू रक्षा,*
*मम् मन्त्रम् समानता।।*
*अर्थात -* हम सभी एक ही माता के उधर से जन्मे सहोदर भाई हैं हम हिंदुओं में कोई भी व्यक्ति आप पवित्र नहीं है हमारे यहां सभी हिंदू पवित्र हैं हमारी दीक्षा संपूर्ण हिंदू समाज की रक्षा का है हमारा मंत्र संपूर्ण हिंदू समाज को समानता के धागे में बांधने का है ।
अतः हम सभी हिंदू भाइयों को अपने संपूर्ण हिंदू समाज में यह सदैव याद दिलाना होगा कि हम सब अपने मन में सर्वप्रथम हिंदुत्व का भाव सर्वोपरि रखकर ही सुरक्षित व संरक्षित रह सकेंगे। क्योंकि जिस प्रकार हमारे हाथ की पांचो उंगलियां जब आपस में मिलती हैं तो एक मजबूत मुट्ठी बनती है और उसे मुट्ठी में दुश्मन से लड़ने की ताकत होती है यदि हम सभी अपने हाथ की सभी उंगलियों को अलग-अलग रखकर दुश्मन का मुकाबला करेंगे तो एक-एक करके हमारी सारी उंगलियों को दुश्मन या तो तोड़ देगा या काट देगा अब फैसला हमारे समाज को करना है कि हम सबको साथ मिलकर एक रहना है या ऐसे ही जाति-प्रांत-भाषा में बटकर कटते रहना है मुख्य अतिथि श्रीमान ब्रजभूषण जी के व्रत आग्रह पर सभी जन सामान्य ने पुष्प अर्पित करके एवं दीपक जलाकर 2 मिनट के मोहन के साथ उन सभी 26 निरपराध शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से काशी जिला के जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख श्री विनय जी, बड़ागांव नगर व बड़ागांव खण्ड प्रचारक श्री सुशील जी उर्फ रवि जी,पवन अग्रवाल जी,ऋषभ मोदनवाल जी,आशीष दुबे जी, गगन सिंह जी, अंकित पाण्डेय जी, आलोक मोदनवाल जी,अवधेश यादव जी, जगदीश गुप्त जी,मनोज गुप्ता जी, इत्यादि व और भी बहुत से आम नागरिक उपस्थित हुए।