संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी :- पिंडरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत साधोगांज बाजार में लोकसभा चुनाव को लेकर एक बैठक दौरान भामाशाह भारतीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत गुप्ता के द्वारा त्रिपुरारी गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और धीरज गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं प्रदेश में विभिन्न कमेटी को नए सिरे से नियुक्ति करने को कहा गया | सुजीत गुप्ता ने चिकित्सा शिक्षा रोजगार के मुद्दों पर अपने विचार रखें व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन और जितने भी विदेशी ऑनलाइन कंपनियों है उनको तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए जिससे व्यापारियों के व्यापार पर प्रभाव न पड़े |
कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी सहित सधोगंज बाजार के सारे व्यापारी उपस्थित रहे ||