UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मनोनीत हुए मानसिंह

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्णिक संघ प्रयागराज के प्रांतीय अध्यक्ष मानसिंह को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रान्तीय महामंत्री शिव बरन सिंह यादव ने जारी एक विज्ञप्ति में दी है। विज्ञप्ति में मनोनीत उपाध्यक्ष मानसिंह से अपेक्षा की गई है कि वे अपनी सभी जिला शाखाओं को इसकी जानकारी देते हुए संगठन को सुदृढ़ बनाने में सहयोग प्रदान करें। मानसिंह को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में शुक्रवार को कार्णिक संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल सहित संघ के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और बधाई दी। सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ रामावतार यादव,मंत्री रवि शंकर दुबे और रानू सिंह ने मानसिंह के मनोनयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News