UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सोशल ऑडिट से योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी पारदर्शिता* हीरालाल।

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* ग्राम सभा सोशल ऑडिट से योजनाओं के क्रियान्वयन में जहां पारदर्शिता आएगी वहीं गांव विकास से आच्छादित होगा।

   उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान, परमानन्दपुर में चल रहे पांच दिवसीय मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सेवा निवृत्त मुख्य विकास अधिकारी हीरालाल ने व्यक्त किया। उन्होंने मनरेगा सोशल ऑडिट हेतु प्रारूप-1, 2, 3 और 4 तथा मनरेगा पोर्टल के बारे में भी प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। 

         इसी क्रम में मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षुओं को स्कीमों की लेखा परीक्षा नियमावली-2011 के बारे में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर राधेश्याम यादव द्वारा प्रशिक्षुओं को ग्राम सभा की अवधारणा, सोशल ऑडिट ग्राम सभा एवं जन सुनवाई के बारे में जानकारी दी गई। ब्लॉक सोशल ऑडिट कोर्डिनेटर वन्दना झा द्वारा मनरेगा के सोशल ऑडिट हेतु विभिन्न प्रारूप और अभिलेख का सत्यापन तथा साक्ष्य निर्माण के बारे में जानकारी दी गई। राज्य प्रशिक्षक के.एल. पथिक द्वारा प्रशिक्षुओं को सामुदायिक गतिशीलता के बारे में जानकारी गई।

         इस अवसर पर सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी, सुरेश तिवारी, टीम सदस्य शशिकांत भास्कर, सोनी गौतम, नगीना देवी, सुनीता शर्मा, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शिवबाबू, ज्ञानचंद वर्मा, राजीव कुमार, ममता देवी, सुरेश कुमार, रानी देवी सहित जनपद चन्दौली के विकास खंड धानापुर और चन्दौली सदर से तथा जनपद वाराणसी के विकास खंड बड़ागांव और काशी विद्यापीठ से चयनित सोशल ऑडिट टीम के 126 सदस्यों ने प्रतिभाग किय

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News