UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पौधरोपण कर विद्यार्थियों ने दिया हरियाली का संदेश

Updated on: 04 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्तीय अध्ययन विभाग में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण का आयोजन मंगलवार को किया गया। 

एक छात्र एक पेड़ के स्लोगन को एक छात्रा के जन्मदिवस पर सहपाठियों ने पौधरोपण से जोड़कर इस पल को और भी यादगार बनाया। छात्रा कंचन यादव ने कहा, “यह मेरा सबसे यादगार जन्मदिन है क्योंकि इसे प्रकृति की सेवा से जोड़ा गया है।” इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक गुप्ता ने छात्रों को पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन का संकल्प दिलाया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और हर छात्र को साल में एक पौधा अवश्य जरूर लगाना चाहिए।

प्राध्यापक सुशील कुमार, डॉ. अबु सालेह, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, यशि सिंह और समस्त छात्र-छात्राओं ने मिलकर उत्साहपूर्वक पौधे लगाए। इस आयोजन को "खुशियों और हरियाली का अनोखा मिलन" बताया गया। आयोजन समिति के सदस्य आंचल विश्वकर्मा, यश जायसवाल, अमन कुमार, अपेक्षा सिंह, रिन्शू सिंह, सहर फातिमा, तुबा, शिवांगी, नवीन, अंजली सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News