UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मोबाइल छिनैती करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद*

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी / लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 488/23 धारा 356,411 भादवि थाना कैण्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संजय बिन्द उर्फ रोहन बिन्द पुत्र भरत लाल बिन्द निवासी डी 59/247 निराला नगर लेन न 6 शिवपुरवा थाना सिगरा कमि० वाराणसी को आज दिनांक 24.10.2023 को समय करीब 14.30 बजे निराला नगर शिवपुरवा थाना सिगरा वाराणसी से छीने हुए मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News