UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाराणसी पहाड़िया कोऑपरेटिव की समीक्षा में विभिन्न लंबित फाइलों की गहन जांच-पड़ताल की गई एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी पांडेपुर-पहाड़िया कोऑपरेटिव की समीक्षा में विभिन्न लंबित फाइलों की गहन जांच-पड़ताल की गई एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान जिला सहकारी बैंक पहाड़िया शाखा के मैनेजर श्री संतोष सोनकर जी से कोऑपरेटिव की खाद लिमिट हेतु फॉर्म प्रस्तुत किया गया साथ ही यह भी विचार-विमर्श किया गया कि किस प्रकार किसानों को सरकारी अनुदान पर लोन की सुविधा सरलता से उपलब्ध कराई जा सके। कोऑपरेटिव के संगठनात्मक विस्तार और किसानों तक अधिकतम लाभ पहुँचाने की दिशा में ठोस रणनीति पर बल दिया गया इस अवसर पर सचिव रवि जी को निर्देशित किया गया कि कोऑपरेटिव से संबंधित समस्त दस्तावेज़ों को व्यवस्थित कर एक स्पष्ट योजना तैयार करें, जिससे क्षेत्र के किसानों को स्थायी लाभ मिल सके साथ ही कहा गया कि जल्द ही कोऑपरेटिव की बोर्ड बैठक आयोजित की जाए, जिससे सभी सदस्यों के साथ मिलकर निर्णय लिए जा सकें।एडवोकेट प्रिंस चौबे अध्यक्ष – पांडेपुर-पहाड़िया कोऑपरेटिव, वाराणसी

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News