विवेक राय की खास रिपोर्ट
चौबेपुर- पर्यावरण को बचाने के लिए भारतीय सेना के जवानों ने चौबेपुर कस्बा स्थित मार्कंडेय आईटीआई प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण को संतुलित रखने तथा प्लास्टिक मुक्त भारत को सफल बनाने में युवाओं को प्रोत्साहित किया।इस मौके पर 39 गोरखा रेजीमेंट गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार पी सी खेद्दार ने कहा कि आज पर्यावरण को संतुलित करने के लिए गांव गांव पौधरोपण करना जरूरी हो गया है।गंगा में हो रहे कटान को रोकने,गंगा में कूड़ा कचरा, नदियों में नालों का प्रदूषित पानी के चलते पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। इसलिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर वाराणसी सहित कई महानगरों में पौधारोपण करने के लिए भारतीय सेना में गंगा टास्क फोर्स का गठन किया है। प्लास्टिक के ख़तरों से निपटने के लिए युवाओं को जागरूक किया।इस मौके पर मार्कंडेय ग्रुप आफ आईटीआई के प्रबंधक अरूण कुमार तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए भारत सरकार की यह पहल निश्चय ही कामयाब होगी । गांव गांव घर घर पौधरोपण किया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधे जरूर लगाने की पहल की।इस मौके पर मार्कंडेय आईटीआई के प्रबंध निदेशक अपूर्व कुमार तिवारी ने भारतीय सेना से आये 14जवानों को संम्मानित भी किया। यहां 20 छायादार पौधे गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने छात्रों के साथ रोपण किया।
इस मौके पर मार्कंडेय ग्रुप के प्रधानाचार्या के अलावा कौलेश तिवारी, शिववचन सिंह चौहान, रिंकू तिवारी, मनोज मौर्य,अजय सिंह, भोजनाथ प्रजापति सहित कई प्रमुख लोगों के अलावा कालेज के सभी स्टाफ व छात्र शामिल रहे। संचालन पारसनाथ यादव ने किया।