UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

संत जोसेफ स्कूल में टेक एक्सपो विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

वाराणसी। सेंट जोसेफ स्कूल,शिवपुर में आज मंगलवार को टेक एक्सपो विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि धर्म प्रांत के धर्माचार्य विशप डॉ. यूजीन जोसफ ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

थीम — विकसित भारत 2047 प्रदर्शनी का मुख्य विषय “विकसित भारत 2047” रहा,जिसका उद्देश्य भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की आकांक्षा को प्रस्तुत करना है। छात्र-छात्राओं ने 1947 से 2025 तक की भारत की उपलब्धियों एवं 2047 के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को सुंदर झांकियों और मॉडलों के माध्यम से बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया,जिसे देखकर आगंतुक मंत्रमुग्ध हो उठे

पर्यावरण एवं वन्यजीवन संरक्ष सोशल मीडिया के प्रभाव और पारिवारिक संबंधों की सुरक्षा विजन फॉर इंडिया–2047 आधारित वर्किंग मॉडल सर्वधर्म संगम पर विशेष प्रस्तुति विज्ञान एवं अन्य विभागों के मॉडल विज्ञान वर्ग: रसायन विज्ञान 2047,प्रिसिजन फार्मी,रोबोट,रॉकेट मॉडल आदि गणित विभाग: मैथमेटिकल सिटी 2047, चंद्रयान मॉडल कॉमर्स विभाग: ए,टी,एम वेल्डिंग मशीन,कैशलेस ट्रांजैक्शन,रोबोट एवं ड्रोन मॉडल दर्शाया।सामान्य प्रदर्शन : ग्लोबल वार्मिंग,नारी सशक्तिकरण और अन्य सामाजिक मुद्दों पर रचनात्मक मॉडल

विशिष्ट अतिथि एवं सम्मान कार्यक्रम में वाराणसी सिटी के एडीएम आलोक कुमार वर्मा,सिस्टर ग्रेसी,सिस्टर मीरा,सिस्टर शीला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर अरुल ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. यूजिंग जोसेफ ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से बच्चों का उत्साह वर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन 9th की छात्रा साक्षी पाण्डेय ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News