UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रोहनिया पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Updated on: 01 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त आयुष सिंह उर्फ आयुष कुमार शर्मा पुत्र स्व. राधेश्याम शर्मा निवासी ग्राम भुवालपुर थाना रोहनिया वाराणसी को बुधवार को अपरान्ह लठिया अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह द्वारा बताया गया कि वादी मुकदमा द्वारा थाना रोहनिया पर प्रतिवादीगण द्वारा वादी के पुत्र व अन्य परिवार के सदस्यों को एक राय होकर जानलेवा हमला करते हुए मारना पीटना गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दिया गया था जिसके आधार पर अभियुक्त आयुष कुमार शर्मा‌ को बुधवार को लठियां अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पर रोहनिया में पांच मुकदमे दर्ज हैं।अभियुक्त के विरुद्ध भा0द0वि0 की धारा 115(2),191(2),324(4),351(2)109(1) बीएन एस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 श्याम बाबू, हे0का0 चन्द्रदीप मौर्या, हे0का0 राकेश्वर गौड़ आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News