UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ग्राम पंचायत औरा द्वारा जलाई गई अलाव,स्थानीय लोगों को मिली राहत

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* भीषण ठण्ड ,शीतलहर व गलन से जहां जनजीवन पूरी तरह से सिकुड़ सा गया वहीं पशुओं का भी हालत दयनीय हो गई है।

      ग्राम प्रधान औरा विद्योत्मा देवी व प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ने ग्राम पंचायत द्वारा स्थानीय बाजार में सार्वजनिक स्थान पर जहाँ प्याऊ की व्यवस्था की गई थी।वहां पर अलाव जलाकर लोगों को राहत पहुंचाई गई है।

       प्रतिनिधि संजय कुमार के अनुसार लोग अपने लिए जीते हैं लेकिन हमारी मानवीय संवेदना यह है कि कुछ समय दूसरों की सेवा करते हुए जीने का कार्य करके आत्मीय सन्तोष मिलता है। बुद्ध जी सदैव यहीं उपदेश देते रहे कि माया के इस नश्वर जीवन में जन-जन के भीतर करुणा, त्याग,सेवा , अपनेपन ,परोपकार की भावना पैदा करके हर चेहरे पर खुशहाली लाएं। महान व्यक्ति वहीं है जो दूसरों के दुःख को अपना दुःख समझकर सहभागी बनें। प्राकृतिक आपदाओं में ही इंसान की इंसानियत नजर आती है। हम सभी महिला -पुरुष प्रधान ,जनप्रतिनिधियों ,व्यापार मंडलों,संस्थानो से जुड़े लोगों से आग्रह करता हूँ कि अपने पास सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाकर लोगों को राहत प्रदान करें। आज गाँव-गाँव महिलाओं का समूह गठित है यदि वे गंगा स्नान ,महाकुंभ स्नान ,मन्दिर दर्शन पूजा से ज्यादा पुण्य पाना चाहती हैं तो अपने आस-पास सार्वजनिक अलाव जलवाने का कार्य करें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News