सम्वाददाता पूर्वांचल एक्स्प्रेस न्यूज
वाराणसी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुभाष चंद्र महाविद्यालय चकरमा वाराणसी के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय इकाई के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा "हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम" के तहत झंडा यात्रा प्रारंभ किया गया जो महाविद्यालय से प्रारंभ होकर चकरमा ग्राम के अलावा गर्डमा बाजार एवं रघुरामपुर बाजार में प्रभात फेरी किया।यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व सुभाष चंद्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने उन्हें संबोधित किया। संबोधन के पश्चात उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के दोनों कार्यक्रम अधिकारी तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी उपस्थित रहे।