UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

उद्योग जगत से काशी के राजेश कुमार सिंह बने लोकसभा चुनाव के ब्रांड एम्बेसडर ||

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी :- आयुक्त सभागार में जिलाधिकारी वाराणसी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव पर बैठक आयोजित हुई जिसमे समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे | जिलाधिकारी महोदय ने उद्योग/ व्यापार जगत से राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत को वाराणसी लोक सभा चुनाव के लिए ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है | राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी के सभी औद्योगिक अस्थान/ औद्योगिक क्षेत्र तथा शहर के सभी गली मुहल्लो में चलने वाले कुटीर उद्यमियों से लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की टीम घर घर जाकर मिल रही है और चुनाव में वोट डालने के लिए प्रेरित कर रही है पिछले एक माह से ही संगठन से जुड़े उद्यमी /कार्यकर्ताओं की टोली प्रत्येक फैक्ट्री में जाकर मालिक और कर्मचारियों को वोट डालने के लिए जागृत कर रहे हैं साथ ही चुनाव की महत्ता को बतला रहे हैं | लोगो में जागरूकता पैदा करने के लिए संगठन से जुड़े कारखियांव औद्योगिक क्षेत्र के ब्रेड/मिठाई /नमकीन तथा खाद्य पदार्थ के उद्यमियों ने अपने उत्पादों पर एक जुलाई को चुनाव में भाग लेना है इस तरह से लिखना भी शुरू कर दिया है जिससे हर घर में चुनाव को लेकर जागरूकता आए और लोग वोट डालने घरों से निकले | राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन लघु उद्योग भारती काशी प्रांत का पूरा प्रयास है वाराणसी में पिछली बार की अपेक्षा वोट 75 प्रतिशत से ज्यादा हो ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News